देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 704 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 21,000 के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 21,082 तक पहुंच गयी।
भोपाल, 17 जुलाई मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 704 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 21,082 तक पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 698 हो गयी है।
यह भी पढ़े | हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए.
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और जबलपुर, छतरपुर एवं ग्वालियर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 284 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 129, उज्जैन में 71, बुरहानपुर में 23, सागर में 22, खंडवा में 17, जबलपुर में 17, खरगोन में 15, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 162 नये मामले ग्वालियर जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 129, भोपाल में 128, जबलपुर में 23, देवास में 19, शाजापुर में 16, शिवपुरी में 16 और नरसिंहपुर में 16 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 21,082 संक्रमितों में से अब तक 14,514 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 5,870 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 387 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,142 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

