देश की खबरें | दिल्ली में 70 साल की महिला की चाकू मारकर हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के रणहौला इलाके में 70-वर्षीय एक महिला की उसके घर के नजदीक दो अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 30 दिसंबर दिल्ली के रणहौला इलाके में 70-वर्षीय एक महिला की उसके घर के नजदीक दो अज्ञात लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता वीरवती अपने पति से अलग होने के बाद पश्चिमी दिल्ली के इस इलाके में अपने बेटे, बहू और बेटी के साथ रह रही थी।
एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह सामने आया कि मृतका का अपने पति के साथ वित्तीय विवाद था और ऐसा संदेह है कि 'व्यक्तिगत दुश्मनी' के कारण उसकी हत्या कर दी गई।
अधिकारी ने बताया कि मृतका का पति एक पूर्व सैनिक है।
पुलिस ने बताया कि वीरवती को उसके घर से कुछ मीटर की दूरी पर चाकू मारा गया और उसका गला रेत दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की बहू ने अपनी सास को खून से लथपथ देखा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 10:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

