विदेश की खबरें | अलास्का तट के पास 7.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, बाद में रद्द की गई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अलास्का भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई और इसे अलास्का प्रायद्वीप, एल्यूशिअन द्वीप समूह और कुक इनलेट क्षेत्रों में महसूस किया गया।

अलास्का के कोडियाक में देर रात सायरन के जरिये संभावित सुनामी की चेतावनी जारी की गयी और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप शनिवार देर रात 10 बजकर 48 मिनट पर आया और इसका केंद्र सैंड प्वाइंट, अलास्का से 106 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। भूकंप की तीव्रता शुरुआत में 7.4 बतायी गई, लेकिन इसे बाद में कम करके 7.2 कर दिया गया।

अमेरिकी राष्ट्रीय मौसम सेवा ने सुनामी की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि भूकंप का केंद्र 21 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। एजेंसी ने पहले अलर्ट के करीब एक घंटे बाद परामर्श रद्द कर दिया।

केटीयू-टीवी की खबर के अनुसार, अलास्का के एक ही क्षेत्र में अनुमानित आठ झटके आए, जिनमें भूकंप के मूल झटके के तीन मिनट के भीतर 5.0 की तीव्रता का एक झटका भी शामिल था।

केटीयूयू ने बताया कि निवासियों को सलाह दी गई कि वे स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों की मंजूरी के बिना खतरनाक क्षेत्रों में दोबारा नहीं जाएं।

केटीयूयू ने बताया कि समुद्र के जलस्तर में छोटे बदलाव अभी भी संभव हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)