एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 6000 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का छठा जत्था कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छह हजार से अधिक अमरनाथ यात्रियों का छठा जत्था बुधवार तड़के यहां से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | 6000 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का छठा जत्था कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना

जम्मू, पांच जुलाई छह हजार से अधिक अमरनाथ यात्रियों का छठा जत्था बुधवार तड़के यहां से कश्मीर स्थित आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हिमालयी क्षेत्र में 3,888 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर की 62-दिवसीय वार्षिक तीर्थयात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदेरबल जिले के बालटाल से शुरू हुई।

अधिकारियों ने बताया कि दिन में तीर्थयात्रियों की संख्या 50 हजार के पार जाने की संभावना है, क्योंकि यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। देशभर से श्रद्धालु प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग के दर्शन करने और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में आधार शिविरों तक पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 1,203 महिलाओं, 193 संतों और 31 बच्चों समेत कुल 6,107 श्रद्धालु भगवती नगर आधार शिविर से 244 वाहनों के एक दल में कड़ी सुरक्षा के बीच आज तड़के घाटी के लिए निकले।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 140 वाहनों में 3,929 श्रद्धालु पहलगाम के लिए, जबकि 104 वाहनों में 2,178 श्रद्धालु बालटाल आधार शिविर के लिए तड़के तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना हुए।

छठे जत्थे के निकलने के साथ ही 30 जून से अबतक कुल 30,269 श्रद्धालु जम्मू आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हो चुके हैं। पहले जत्थे को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

अमरनाथ यात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा।

अभिषेक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2023 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).