ताजा खबरें | मणिपुर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में अपराह्न 3 बजे तक 67.77 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर शनिवार अपराह्न तीन बजे तक 67.77 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव से पहले और बाद में कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इंफाल, पांच मार्च मणिपुर में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 22 सीटों पर शनिवार अपराह्न तीन बजे तक 67.77 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि, चुनाव से पहले और बाद में कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कड़ी सुरक्षा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के सख्त पालन के बीच राज्य के छह जिलों के 1,247 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। इस चरण में कुल 8.38 लाख मतदाता हैं।

एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सेनापति जिले में सबसे अधिक 74.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद चंदेल में 70.30 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला।

पुलिस ने बताया कि सेनापति जिले के करोंग विधानसभा क्षेत्र के नगामजू मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर दो लोगों पर गोलियां चलाईं, जिससे कुछ स्थानों पर हिंसा के कारण मतदान प्रभावित हुआ।

भाजपा उम्मीदवार के चुनाव एजेंट ने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी के पास दर्ज शिकायत दर्ज कराकर घटना की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगामजू मतदान केंद्र पर मतदान रोक दिया गया।

पुलिस ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले मणिपुर के कुछ स्थानों पर हिंसा भी भड़क उठी, क्योंकि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता ने कथित तौर पर भाजपा समर्थक को गोली मार दी, जबकि भाजपा के एक निष्कासित नेता के आवास के बाहर देसी बम फटने की घटना भी सामने आई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय एल. अमुबा सिंह ने शनिवार तड़के गोली लगने के बाद यहां एक अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कहा कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल इलाके में शुक्रवार रात अज्ञात बदमाशों ने भाजपा से निष्कासित नेता सीएच बिजॉय के आवास पर एक देसी बम फेंका।

उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर आए दो नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा किए गए विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ।

शुरुआती मतदाताओं में कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह ने थौबल जिले में अपना वोट डाला।

मतदान करने के बाद इबोबी सिंह ने कहा, ''कांग्रेस निश्चित रूप से पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी, लेकिन अगर हमें बहुमत के लिए आवश्यक सीटों से एक या दो सीटें कम मिलती हैं, तो पार्टी गठबंधन के लिए तैयार है।''

अंतिम चरण में 22 सीटों पर कुल 92 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के 12, कांग्रेस के 18, नेशनल पीपुल्स पार्टी के 11, जनता दल यूनाइटेड और नगा पीपुल्स फ्रंट के दस-दस उम्मीदवार शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान