महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 668 नए मामले, चार और मरीजों की मौत
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वायरस से चार और मरीजों की मौत के बाद, जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,272 हो गई। यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.37 प्रतिशत है।
एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि वायरस से चार और मरीजों की मौत के बाद, जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6,272 हो गई. यहां कोविड-19 से मृत्यु दर 2.37 प्रतिशत है.
अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी तक 2,52,597 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, यहां मरीजों के ठीक होने की दर 95.35 प्रतिशत है.
उन्होंने बताया कि जिले में अभी 6,049 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है.
इस बीच, निकटवर्ती पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में कोविड-19 के अभी तक कुल 45,973 मामले सामने आए हैं और वायरस से 1,205 लोगों की मौत हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2021 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

