देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 668 नए मामले, एक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 668 नए मरीज मिले जो इस महीने में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 60,072 पहुंच गए हैं।
ईटानगर, 25 जनवरी अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 668 नए मरीज मिले जो इस महीने में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामले 60,072 पहुंच गए हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि सोमवार को प्रदेश में 462 नए मामले आए थे।
प्रदेश निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि तवांग के एक अस्पताल में असम के एक सैलानी की मौत के बाद संक्रमण के कारण जान गंवाने लोगों की संख्या बढ़कर 283 हो गई है।
उन्होंने बताया कि 668 नए मामलों में 284 राजधानी परिसर क्षेत्र से हैं। वहीं संक्रमितों में एक सेना का कर्मी, एक आईटीबीपी का जवान, एक बीआरओ का अधिकारी और तीन एनडीआरएफ कर्मी हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल के 30 से अधिक कैदी भी संक्रमित हुए हैं।
एसएसओ ने बताया कि 56,476 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि प्रदेश में 3,313 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
प्रदेश के टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक 15,64,625 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

