देश की खबरें | मुंबई में कोविड-19 के 660 नए मामले आए, 23 फरवरी के बाद सबसे कम; 22 और मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 660 नए मामले आए, जो इस साल 23 फरवरी के बाद सबसे कम है, जबकि संक्रमण से 22 मौतें हुई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 10 जून मुंबई में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 660 नए मामले आए, जो इस साल 23 फरवरी के बाद सबसे कम है, जबकि संक्रमण से 22 मौतें हुई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
इसके साथ, शहर में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 7,14,450 हो गए और मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,122 हो गई।
बुधवार को, मुंबई में 788 मामले आए थे और 27 मौतें हुई थीं।
देश की आर्थिक राजधानी में इस साल 23 फरवरी को संक्रमण के 643 नए मामले आए थे। उसके बाद, महामारी की दूसरी लहर के दौरान शहर में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ने लगी।
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, शहर में वर्तमान में कोविड-19 के 15,811 मरीजों का इलाज चल रहा है, जब दिन में 768 मरीज ठीक हो गए।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6,81,288 हो गई और ठीक होने की दर 95 प्रतिशत हो गई।
पिछले 24 घंटों में 25,396 जांच की गईं, मुंबई में कुल जांच संख्या 65,34,969 तक पहुंच गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

