एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर पश्चिम दिल्ली से 66 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और नयी सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान के दौरान 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर पश्चिम दिल्ली से 66 अवैध बांग्लादेशी नागरिक पकड़े गए

नयी दिल्ली, नौ जून दिल्ली पुलिस ने वजीरपुर और नयी सब्जी मंडी इलाकों में एक अभियान के दौरान 66 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिनमें 20 पुरुष, 16 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हिरासत में लिए गए ये लोग 11 परिवारों से हैं और राष्ट्रीय राजधानी में अवैध रूप से रह रहे थे। यह अभियान एक गुप्त सूचना मिलने के बाद छह जून को चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, ये विदेशी नागरिक हाल ही में हरियाणा के नूंह (पूर्व में मेवात) से यहां आए थे, जहां वे ईंट भट्ठों में काम करते थे। अवैध प्रवास पर बढ़ती निगरानी और मीडिया जांच के कारण यह लोग नूंह से यहां आए। पकड़े जाने से बचने के लिए ये लोग दो समूहों में बंट गए और वजीरपुर जेजे कॉलोनी और नयी सब्जी मंडी इलाके में बस गए।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘कुल 35 लोगों को वजीरपुर से और 31 को नयी सब्जी मंडी से पकड़ा गया।’’

उन्होंने बताया कि परिवारों ने निगरानी से बचने के लिए जानबूझकर अपने मोबाइल फोन और पहचान संबंधी दस्तावेज छिपा रखे थे।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई दिल्ली में अनधिकृत विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).