एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 648 मामले, पांच मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 648 मामले सामने आए और पांच मरीज़ों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में मिले कोरोना वायरस संक्रमण के 648 मामले, पांच मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, तीन जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोविड-19 के 648 मामले सामने आए और पांच मरीज़ों ने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा, दिल्ली में लगातार चौथे दिन कोविड-19 के एक हज़ार से कम मामले दर्ज किए गए हैं।

विभाग के मुताबिक, इस दौरान संक्रमण दर 4.29 फीसदी रही।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इन नए मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,37,013, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,271 हो गयी।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 678 मामले आए थे और संक्रमण दर 3.98 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,410 से घटकर 3,268 पर आ गई। साथ ही कुल 2,459 मरीज़ गृह पृथकवास में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2022 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).