देश की खबरें | पंजाब में कोविड के 63 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 63 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 7,58,412 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़, पांच मार्च पंजाब में शनिवार को कोविड-19 के 63 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 7,58,412 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य सरकार द्वारा शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 17,719 लोगों की मौत हुई है।

पंजाब में फिलहाल कोविड के 418 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सामने आए नये मामलों में से मोहाली में 11, फिरोजपुर में सात जबकि फरीदकोट, होशियारपुर और कपूरथला से पांच-पांच मामले हैं।

उसके अनुसार, उपचाराधीन मरीजों में से 35 ऑक्सीजन सहायता पर हैं जबकि चार की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

इसबीच, चंडीगढ़ में कोविड के 10 नये मामले आने के साथ ही केन्द्र शासित क्षेत्र में अब तक कुल 91,795 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं, शहर में अब तक कुल 1,165 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। चंडीगढ़ में फिलहाल कोविड के 83 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\