देश की खबरें | राजस्थान में और 626 पक्षियों मरे, 16 जिले बर्ड फ्लू से प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मंगलवार को 626 और पक्षी मरे पाए गए। राज्य के 16 जिले बर्ड फ्लू से प्रभावित है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 12 जनवरी राजस्थान में मंगलवार को 626 और पक्षी मरे पाए गए। राज्य के 16 जिले बर्ड फ्लू से प्रभावित है।

वहीं झुंझुनूं जिले से भेजे गये पांच पक्षियों के नमूने के मंगलवार को आये जांच परिणाम में ये नमूने संक्रमित पाये गये है। जबकि जांच में भरतपुर और जोधपुर से भेजे गये नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया है।

पशुपालन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 349 कौवे, 52 कबूतर, 22 मौर और 203 अन्य पक्षियों की मौत हो गई।

इसके साथ ही 25 दिसम्बर से अब तक राज्य में कुल 3,947 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

विभाग के अनुसार चित्‍तौड़गढ़़ में सबसे अधिक पक्षी संक्रमित पाये गये है। चित्‍तौड़गढ़़ में अब तक 223 पक्षियों की मौत हो चुकी है। इनमें से नौ पक्षियों के नमूनों को जांच के लिये भोपाल की प्रयोगशाला में भेजा गया है। सभी नौ नमूने संक्रमित पाये गये है।

जयपुर में सबसे अधिक पक्षियों की मौत हुई है। अभी तक जयपुर में 686 पक्षियों की मौत हो चुकी है। झालावाड़ में 433 पक्षियों की मौत हो चुकी है वहीं उदयपुर में अभी तक एक भी पक्षी की मौत नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू