देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 625 नये मामले, 67 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

भुवनेश्वर, 24 अगस्त ओडिशा में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 625 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,02,323 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 80 बच्चे भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 67 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,493 हो गयी। ओडिशा में पिछले छह दिनों से लगातार संक्रमण के नये मामलों में कमी देखने को मिल रही है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 214 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 56 और बालासोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 50 नये मामले सामने आए।

इस दौरान कटक में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई। इसके बाद जगतसिंहपुर में 14 मरीजों की मौत हुई जबकि ढेंकनाल में आठ लोगों की संक्रमण से जान गयी।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 8,443 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 9.86 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में सोमवार को 1072 मरीज ठीक हुये हैं।

ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 53,527 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, अब तक 1.75 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। इस बीच, प्रदेश में टीकाकरण की शुरूआत के बाद से सोमवार तक टीकों की 2.07 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 48.96 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

इस बीच, ओडिशा सरकार के पुरी के श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के फैसले के एक दिन बाद, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने मंगलवार को राजधानी में मंदिरों में प्रवेश के लिए पूरी तरह से टीकाकरण प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया।

बीएमसी ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने वालों को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी, जिसके लिए उन्हें प्रमाण पत्र दिखाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी