एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,212 नए मामले, कुल संख्या 74 लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74 लाख के पार चली गई है, वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी 65 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 87.78 प्रतिशत हो गई है।

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,212 नए मामले, कुल संख्या 74 लाख के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली,17 अक्टूबर देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 74 लाख के पार चली गई है, वहीं संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या भी 65 लाख से अधिक हो गई है। इस प्रकार संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की दर 87.78 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी अद्यतन आंकडों के अनुसार कोविड-19 के 62,212 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 74,32,680 हो गए हैं वहीं संक्रमण से 837 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,12,998 हो गई है।

यह भी पढ़े | Navratri 2020: नवरात्रि के पहले दिन हिमाचल के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोरोना प्रसार को रोकने के लिए किए गए कड़े इंतजाम.

मंत्रालय ने कहा कि डेढ़ माह में पहली बार उपचाराधीन लोगों की संख्या आठ लाख के नीचे आई है। वहीं लगातार नौवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से कम रही है।

देश में 7,95,087 लोगों का संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 10.70 प्रतिशत है वहीं 65,24,595 लोग अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update in India: भारत पिछले 24 घंटों में 62,212 नए COVID19 मामले दर्ज, एक दिन में 837 संक्रमितों की हुई मौत.

संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत हो गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 16 अक्टूबर तक 9,32,54,017 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से शुक्रवार को 9,99,090 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2020 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).