एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड में सामने आये कोरोना के 622 नये मामले, दो मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 622 नये मामले सामने आये और आज दो लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

देश की खबरें | झारखंड में सामने आये कोरोना के 622 नये मामले, दो मरीजों की मौत

रांची, एक फरवरी झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 622 नये मामले सामने आये और आज दो लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी।

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज रात्रि जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना संक्रमण के 622 नये मामले सामने आये जिनमें से 206 राजधानी रांची के और 231 मामले जमशेदपुर के हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में ही 1506 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त भी हुए हैं।

राज्य में अब तक कुल 429172 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं जिनमें 419497 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 52560 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिनमें से 622 संक्रमित पाये गये।

राज्य में आज बोकारो एवं सिमडेगा में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।

राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या कुल 5303 तक पहुंच गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2022 01:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).