दक्षिण कोरिया में कोरोना के 62 नए मामले दर्ज, चीन में 17 नए मामले आए सामनें
कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने बताया कि 11,364 लोग इससे ठीक हो चुके हैं जबकि 1,069 लोगों का कोविड-19 केन्द्रों में इलाज जारी है. एजेंसी ने बताया कि नए मामलों में 40 घरेलू स्तर पर फैले मामले हैं जबकि विदेश से आए 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं. इस बीच, चीन में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए. लेकिन रविवार को किसी की संक्रमण से जान नहीं गई.
दक्षिण कोरिया, 28 जून: कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केन्द्र ने बताया कि 11,364 लोग इससे ठीक हो चुके हैं जबकि 1,069 लोगों का कोविड-19 (Covid-19) केन्द्रों में इलाज जारी है. एजेंसी ने बताया कि नए मामलों में 40 घरेलू स्तर पर फैले मामले हैं जबकि विदेश से आए 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं.
उसने बताया कि 40 घरेलू मामलों में से 26 घनी आबादी वाले सियोल महानगर क्षेत्र में सामने आए. दक्षिण कोरिया में मई की शुरुआत में सामाजिक दूरी के कठोर नियम में ढील दी गई थी और तभी से मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिस पर काबू पाने की देश लगातार कोशिश कर रहा है.
इस बीच, चीन में कोविड-19 के 17 नए मामले सामने आए. लेकिन रविवार को किसी की संक्रमण से जान नहीं गई. इसके साथ ही चीन में कोरोना वायरस के 83,500 पुष्ट मामले अब तक आए हैं और 4,634 लोगों की इससे जान जा चुकी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

