एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 62 नए मामले आए; 534 मरीज ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,091 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 62 नए मामले आए; 534 मरीज ठीक हुए

अहमदाबाद, आठ जुलाई गुजरात में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 62 नए मामले सामने आए जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,24,091 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में लगातार दूसरे दिन किसी कोविड मरीज की मौत नहीं होने के कारण, राज्य में मरने वालों की संख्या 10,072 पर स्थिर है, जबकि 534 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 8,12,522 हो गई।

उन्होंने बताया कि इसके साथ, गुजरात में ठीक होने की दर बढ़कर अब 98.60 प्रतिशत हो गई है। राज्य में 1,497 उपचाराधीन मरीज हैं।

अधिकारी ने बताया कि 33 जिलों में से 18 जिलों में दिन में एक भी नया मामला नहीं पाया गया।

उन्होंने बताया कि अहमदाबाद शहर में सबसे अधिक 15 मामले आए, इसके बाद सूरत और राजकोट शहर में छह-छह मामले आए।

पिछले 24 घंटों में केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन एवं दीव में केवल एक नया मामला सामने आया, जबकि दिन में छह मरीज ठीक हो गए।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस क्षेत्र में अब तक सामने आए कुल 10,551 में से चार की मौत हो गई है, जबकि 10,514 मरीज ठीक हो गए हैं और 33 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2021 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).