एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड महामारी के 62 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,066 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले

ईटानगर, 15 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को कोविड महामारी के 62 नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,066 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान इस पूर्वोत्तर राज्य में महामारी से किसी भी संक्रमित ने दम नहीं तोड़ा है, लिहाज़ा मृतक संख्या 294 पर स्थिर है।

अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में से 13 कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र के हैं। इसके बाद तवांग और लोंगडिंग से संक्रमण के आठ-आठ नए मामले सामने आए।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जम्पा ने बताया कि अब तक कुल 63,233 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में 539 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

एसएसओ के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.70 फीसदी हो गई है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि प्रदेश में अबतक 16,10,167 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2022 12:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).