देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 6186 नए मामले, 26 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 6186 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे कुल मामलों की संख्या 8,56,783 और मरने वालों की कुल संख्या 3506 हो गई है। संक्रमण के नए मामलों में ब्रिटेन से लौटे सात व्यक्ति भी शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी।
तिरूवनंतपुरम, 19 जनवरी केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 6186 नए मामले सामने आए और 26 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे कुल मामलों की संख्या 8,56,783 और मरने वालों की कुल संख्या 3506 हो गई है। संक्रमण के नए मामलों में ब्रिटेन से लौटे सात व्यक्ति भी शामिल हैं। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिससे वहां से लौटे कुल प्रभावित लोगों की संख्या 63 हो गई है।
इससे पहले वायरस के नए स्ट्रेन से नौ यात्री संक्रमित पाए गए ।
मंत्री ने कहा कि मंगलवार को 4296 लोग बीमारी से ठीक हुए जिससे राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 7,83,393 हो चुकी है।
राज्य में 70,259 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। मंगलवार को 66,259 नमूनों की जांच की गई।
जिन जिलों में संक्रमण के नए मामले आए हैं उनमें सबसे अधिक एर्णाकुलम में 1019, कोट्टायम में 674, कोल्लम में 591, त्रिशूर में 540 और पथनमथिट्टा में 512 मामले शामिल हैं। कसारगोड में सबसे कम 63 मामले सामने आए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2021 10:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

