एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 6,176 नए मामले, 26 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 6,176 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,67,610 हो गए हैं।

देश की खबरें | ठाणे में कोविड-19 के 6,176 नए मामले, 26 लोगों की मौत

ठाणे, 10 अप्रैल महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 6,176 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3,67,610 हो गए हैं।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को आए इन नए मामलों के अलावा इस महामारी से 26 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में मृतकों की संख्या 6,664 पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 मृत्यु दर 1.81 प्रतिशत है।

अभी तक 3,09,349 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं और स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 84.15 प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में अभी 51,597 मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 56,363 हो गए जबकि मृतकों की संख्या 1,252 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2021 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).