एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आये, 349 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आये, 349 और मरीजों की मौत

मुंबई, 15 अप्रैल महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कोविड-19 के एक दिन में सामने आये नये मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 11 अप्रैल को 63,294 मामले दर्ज किये गये थे।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि दिन के दौरान 53,335 और लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 29,59,056 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 6,20,060 हैं।

मुंबई में महामारी के 8,209 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 5,53,404 पर पहुंच गई तथा 50 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 12,197 हो गई।

विभाग ने बताया कि महाराष्ट्र में 2,34,452 और नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 2,30,36,652 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि राज्य में इस समय 35,87,478 लोग घरों में पृथक-वास में हैं जबकि 27,273 लोग संस्थागत पृथक-वास केन्द्रों में हैं।

इसके अनुसार राज्य में इस समय कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 81.3 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).