देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 6,169 नए मामले, 22 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोविड-19 के 6,169 नए मामले आने के साथ ही बुधवार तक राज्य में 7,21,510 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमण से 22 लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,892 हो गई है।
तिरुवनंतपुरम, 23 दिसंबर केरल में कोविड-19 के 6,169 नए मामले आने के साथ ही बुधवार तक राज्य में 7,21,510 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संक्रमण से 22 लोगों की मौत होने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,892 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री के. के. शैलजा ने बताया कि अस्पताल से और 4,808 लोगों को छुट्टी मिलने के साथ ही अभी तक संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 6,55,644 हो गई है।
राज्य में फिलहाल 62,802 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमित हुए कुल लोगों में से कुल 5,349 स्थानीय स्तर पर वायरस की चपेट में आए हैं जबकि 662 के संक्रमण स्रोत का पता नहीं चला है। संक्रमित लोगों में से 98 राज्य के बाहर से आए हैं। वहीं संक्रमितों में से 60 लोग स्वास्थ्य कर्मी हैं।
मंत्री ने कहा कि 61,437 नमूनों की जांच की गई है और संक्रमण का दर 10.04 प्रतिशत है। अभी तक कुल 75,08,489 नमूनों की जांच की गई है।
एर्नाकुलम जिले में सबसे ज्यादा 953 नए मामले सामने आए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 08:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

