देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 615 नये मामले, कुल मामले 17,920 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में रविवार को 615 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,920 हो गए हैं जबकि बीमारी से सात और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 312 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 26 जुलाई जम्मू-कश्मीर में रविवार को 615 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,920 हो गए हैं जबकि बीमारी से सात और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 312 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत जम्मू में हुई और छह मौतें कश्मीर घाटी में हुईं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक के वन मंत्री आनंद सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या 312 हो गई है जिसमें से 289 लोगों की मौत घाटी में और 23 लोगों की मौत जम्मू क्षेत्र में हुई है।

उन्होंने कहा कि 615 नये मामलों में से, 135 मामले जम्मू क्षेत्र से सामने आऐ हैं और 479 मामले घाटी के हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कटनी जिले में आज रात 8 बजे से 2 अगस्त सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, नियम नहीं पालन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई.

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में 7,680 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है जबकि 9,928 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

रविवार को सामने आए मामलों में 145 वे लोग भी शामिल हैं जो हाल में केंद्र शासित प्रदेश लौटे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मध्य कश्मीर में श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 209 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद 88 मामले बडगाम से सामने आए हैं।

वहीं, डोडा जिले के भद्रवाह नगर में 14 मामले सामने आने के बाद वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए पूर्ण लॉकडाउन को रविवार को भी जारी रखा गया।

भद्रवाह के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी, आदिल रिशु ने कहा कि नये मामलों की जांच और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के लिए अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेंगे।

डोडा में 30 नये मामले सामने आने के भद्रवाह में शुरुआत में 21 जुलाई को प्रतिबंध लगाए गए थे। यह तीसरी बार है जब लॉकडाउन बढ़ाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड