देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 614 नए मामले, नौ व्यक्तियों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,47,436 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
भोपाल, आठ जनवरी मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए जिससे प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,47,436 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,691 हो गयी।
मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इंदौर में दो तथा भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, खरगोन, मुरैना, बड़वानी, एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 902 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 588, उज्जैन में 103, सागर में 149, जबलपुर में 244 एवं ग्वालियर में 210 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के 148 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 168 नये मामले सामने आये।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,47,436 संक्रमितों में से अब तक 2,35,421 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,324 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 809 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

