देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 61 नए मामले, तीन लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 61 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 4790 हो गयी । राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27 हो गयी।
शिमला, 22 अगस्त हिमाचल प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 61 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 4790 हो गयी । राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 27 हो गयी।
एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1434 मरीज हैं ।
कोरोना वायरस संक्रमण से सोलन जिले में दो लोगों जबकि मंडी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी ।
विशेष सचिव (स्वास्थ्य) निपुन जिंदल ने बताया कि संक्रमण के कुल 61 नए मामलों में 39 मामले बिलासपुर से आए । मंडी से पांच तथा शिमला और किन्नौर से चार-चार मामले आए । कांगड़ा और कुल्लू से दो-दो मामले आए । चंबा, सोलन और लाहौल-स्पीति से एक-एक मामला आया।
जिंदल ने बताया कि राज्य में संक्रमण से 46 मरीजों के ठीक होने से अब तक कुल 3280 लोग ठीक हो चुके हैं ।
सबसे ज्यादा 417 मरीज सोलन में हैं। कुल्लू में 162, मंडी में 144, सिरमौर में 137, कांगड़ा में 115 और शिमला में 65 मरीज हैं ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2020 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

