विदेश की खबरें | डायना की 60वीं जयंती, आम जन-जीवन से जुड़ाव के लिये किया जाता है राजकुमारी को याद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डायना के बारे में कहा जाता है कि आम जीवन के साथ उनका जुड़ाव उन्हें शाही परिवार के सदस्यों से अलग करता है। आम जन-जीवन से डायना के संबंध को 15 जनवरी 1997 को सुरंग क्षेत्र के उनके दौरे से समझा जा सकता है। जिसकी तस्वीरें दुनियाभर में छा गई थीं।

डायना के बारे में कहा जाता है कि आम जीवन के साथ उनका जुड़ाव उन्हें शाही परिवार के सदस्यों से अलग करता है। आम जन-जीवन से डायना के संबंध को 15 जनवरी 1997 को सुरंग क्षेत्र के उनके दौरे से समझा जा सकता है। जिसकी तस्वीरें दुनियाभर में छा गई थीं।

इस दौरान उन्होंने बारूदी सुरंग पीड़ितों के एक समूह से मुलाकात की थी। इनमें एक युवती भी शामिल थी, जिसने अपना बांया पैर खो दिया था। राजकुमारी से मुलाकात के दौरान वह उनकी गोद में आकर बैठ गई थी।

डायना के इस दौरे के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बारूदी सुरंग में विस्फोट का दंश झेलने वाले लोगों की ओर गया था। इसके बाद बारूदी सुरंगों पर प्रतिबंध को लेकर एक संधि हुई, जिसपर आज 164 देश हस्ताक्षर कर चुके हैं।

डायना के आम जनजीवन के जुड़ाव का एक पहलू यह भी है कि वह राजकुमारी बनने से पहले एक स्कूल में शिक्षिका भी रह चुकी थीं। डायना को ब्रिटेन और दुनियाभर के लोग अपने अपने तरीके से याद करते हैं।

सेवानिवृत मेजर जनरल और हैलो ट्रस्ट के सीईओ जेम्स कोवेन कहते हैं कि डायना के पास ''भावनात्मक बुद्धिमत्ता'' थी जिसके चलते वह दूर की सोच रखती थीं, लेकिन साथ ही वह इसके जरिये अलग-अलग वर्ग के लोगों तक भी पहुंच रखती थीं।

कोवेन कहते हैं, ''वह जानती थी कि वह इस तरह उनके दिलों तक पहुंच सकती हैं, जो उन लोगों से उन्हें अलग दिखाता है, जो केवल अपने पद के जरिये लोगों को प्रभावित करते हैं।''

डायना ने पेरिस में कार दुर्घटना से सात महीने पहले बारूदी सुरंग का दौरा किया था। उनका यह दौरा एक उदाहरण है कि उन्होंने किस तरह शाही परिवार तक पहुंच को और आसान बनाने की कोशिश की। ऐसा करके उन्होंने शाही परिवार के जनता से संबंधों को बदलने का काम किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर