Jharkhand: झारखंड में 60 साल की बुजुर्ग महिला से बलात्कार
झारखंड के सिमडेगा जिले में 60 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के मामले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
सिमडेगा (झारखंड), 23 अक्टूबर : झारखंड के सिमडेगा जिले में 60 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार के मामले में 20 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने एक बयान में बताया कि हुर्दा में एक होटल में काम करने वाली महिला के साथ बृहस्पतिवार को कथित रूप से तब बलात्कार किया गया जब वह अकेली थी. यह भी पढ़ें : Lakhimpur Kheri Violence: पंजाब के मंत्री ने लखीमपुर में मारे गए किसानों और पत्रकार के परिवार को 50-50 लाख रुपये के चेक सौंपे
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो ओड़िशा से होकर दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था. स्थानीय अदालत ने उसे आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

