एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मालदीव में भारत की मदद से तैयार किए जा रहे पुल का कार्य 60 प्रतिशत पूरा हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मालदीव के आधारभूत संरचना मंत्री अब्दुल्ला मुथलिब ने मंगलवार को बताया कि भारत द्वारा वित्तपोषित थिलामाले पुल का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

विदेश की खबरें | मालदीव में भारत की मदद से तैयार किए जा रहे पुल का कार्य 60 प्रतिशत पूरा हुआ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

माले, एक जुलाई मालदीव के आधारभूत संरचना मंत्री अब्दुल्ला मुथलिब ने मंगलवार को बताया कि भारत द्वारा वित्तपोषित थिलामाले पुल का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

थिलामाले पुल की लंबाई 6.7 किलोमीटर है। यह पुल राजधानी माले को पश्चिम में विलिमाले, थिलाफुशी और गुलहिफाल्हू से जोड़ेगा। इसका वित्तपोषण भारत द्वारा 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अनुदान और भारत के एक्जिम बैंक द्वारा रियायती ऋण सुविधा के तहत किया जा रहा है।

मुथलिब ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "थिलामाले पुल के लिए ढांचा तैयार करने का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, जो इस परियोजना का सबसे चुनौतीपूर्ण चरण है। समुद्र में 68 और दूसरे स्थान पर कुल 263 स्तंभ तैयार कर लिए गए हैं।’’

उन्होंने कहा, "इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ ही परियोजना अब 60.84 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।"

समाचार पोर्टल सन.एमवी ने कहा कि थिलामाले पुल परियोजना पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के प्रशासन द्वारा शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक है।

अगस्त 2021 में इस परियोजना का ठेका भारत की एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया गया था। थिलामाले पुल को पूरा करने की प्रारंभिक समय सीमा पिछले वर्ष निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे कई बार संशोधित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).