विदेश की खबरें | जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, एक व्यक्ति की मौत, 13 लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के भूकंप सूचना केंद्र के अनुसार, जापान के होन्शू द्वीप के मध्य पश्चिमी तट के पास स्थित इशिकावा प्रान्त में अपराह्न करीब दो बजकर 42 मिनट पर 6.2 तीव्रता का भूकंप आया।

वहीं, जापान मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.5 रही।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण इशिकावा के सुजु शहर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि भूकंप के कारण छह घर क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका है।

सरकार के प्रवक्ता हिरोकाजू एम. ने बताया कि कुछ इमारतों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थित दो परमाणु संयंत्रों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

जापानी अधिकारियों ने कहा कि भूकंप के झटकों के कारण छोटी लहरें आ सकती हैं लेकिन सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

जापान दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-संभावित देशों में से एक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now