एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आये, 289 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,57,477 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,878 हैं।

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले सामने आये, 289 और मरीजों की मौत

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारत में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5,921 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,29,57,477 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 63,878 हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे दौरान 289 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अब तक 5,14,878 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अभी 63,878 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.17 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर में और सुधार हुआ है और यह 98.65 प्रतिशत हो गयी है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत रही।

इसके मुताबिक अब तक 4,23,78,721 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 178.55 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चली गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).