एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले; 278 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले; 278 लोगों की मौत

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,952 नये मामले सामने आये, जबकि 278 और संक्रमितों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 58,804 पहुंच गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के मामले काफी तेजी से बढ़ने और चिंताजनक हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने बुधवार रात आठ बजे से 15 दिनों के लिए सख्त प्रतिबंध लगाने की एक दिन पहले घोषणा की थी। ये प्रतिबंध एक मई सुबह सात बजे तक रहेंगे।

महाराष्ट्र में 11 अप्रैल को संक्रमण के 63,294 मामले सामने आये थे, जब तक की सर्वाधिक संख्या है।

विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि राज्य में अब तक कुल 35,78,160 लोग संक्रमित हुए, जिनमें 29,05,721 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि राज्य में अभी 6,12,070 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

मुंबई में संक्रमण के 9,931 नये मामले सामने आये हैं, जबकि कुल मृतक संख्या बढ़ कर 12,147 पहुंच गई।

विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 2,28,02,200 नमूनों की जांच की गई है।

विभाग के मुताबिक कोविड-19 से उबरने की दर महाराष्ट्र में 81.21 है, जबकि इससे होने वाली मृत्यु दर 1.64 प्रतिशत है।

मुंबई संभाग में 18,676 नये मामले सामने आए, जबकि 89 और संक्रमितों की मौत हो गई।

नासिक संभाग में कुल कोविड-19 के 8,309 और पुणे संभाग में 9,909 नये मामले सामने आये हैं।

कोल्हापुर संभाग में 1,368, औरंगाबाद संभाग में 3,329, लातूर संभाग में 4,792 और अकोला संभाग में 1,753 नये मामले सामने आए।

नागपुर संभाग में 10,806 नये मामले सामने आए, जिनमें नागपुर शहर के 4,282 नये मामले भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).