एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 584 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 के 584 नए मामले सामने आये जबकि नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 584 नये मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 19 दिसंबर उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 के 584 नए मामले सामने आये जबकि नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार कोविड-19 के 584 नये मामले सामने आने से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 85,853 हो गयी।

नये मामलों में से सर्वाधिक 199 मामले देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 123, उधम सिंह नगर में 40, पौड़ी में 35, टिहरी में 35, उत्तरकाशी में 33 और हरिद्वार में 29 नये मरीज मिले।

शनिवार को प्रदेश में नौ और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,408 मरीज संक्रमण से जान गंवा चुके हैं।

अब तक कुल 77,326 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 6074 है।

कोविड-19 के 1045 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).