एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,771 नए मामले आए; 19 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,771 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,11,362 हो गए, जबकि 5,594 और लोगों के इस संक्रमण से ठीक होने से प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,35,046 हो गई। नए मरीजों में ब्रिटेन से लौटे तीन यात्री भी शामिल हैं।

देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,771 नए मामले आए; 19 मरीजों की मौत

तिरुवनंतपुरम, 28 जनवरी केरल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,771 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 9,11,362 हो गए, जबकि 5,594 और लोगों के इस संक्रमण से ठीक होने से प्रदेश में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 8,35,046 हो गई। नए मरीजों में ब्रिटेन से लौटे तीन यात्री भी शामिल हैं।

राज्य में संक्रमण से 19 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,682 हो गई। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पत्रकारों को यह जानकारी दी।

वर्तमान में 72,392 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामलों में खासा वृद्धि देखी जा रही है जिसे देखते हुए राज्य में 25,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया सके कि सभी लोग कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने प्रतिदिन एक लाख नमूनों की जांच करने का लक्ष्य रखा है जिसमें से 75 प्रतिशत जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से की जाएंगी।

पिछले 24 घंटे में, 58,472 नमूनों की जांच की गई और संक्रमण दर 9.87 प्रतिशत है।

अब तक, 94,59,221 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2021 08:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).