एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में कारोना वायरस के 552 मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4200 हुई

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 12 लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 223 हो गयी है।

महाराष्ट्र में कारोना वायरस के 552 मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4200 हुई
जमात

मुंबई, 19 अप्रैल महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 552 मामले सामने आए। इन मामलों के साथ राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4200 हो गयी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रविवार को संक्रमण से 12 लोगों की मौत के साथ राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 223 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ठीक होने के बाद अब तक 507 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है।

बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आने के बारे में पूछे जाने पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों को यह समझना चाहिए कि कोरोना वायरस का संक्रमण अब भी बढ़ते चरण में है।

उन्होंने कहा, ‘‘ज्यादा से ज्यादा जांच, संपर्क की खोज और संक्रमण की रफ्तार ऐसी वजहें हैं जिसके कारण इतने लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

राज्य में रविवार को 12 मौतों में छह लोगों की मौत मुंबई में हुई है । मालेगांव में चार और सोलापुर, अहमदनगर जिले में एक -एक व्यक्ति की मौत हुई है ।

कुल 4200 मामलों में मुंबई में संक्रमण के 2724 मामले हैं और 132 लोगों की मौत हुई है ।

महाराष्ट्र में अब तक 72,023 नमूनों की जांच हुई है इसमें 67,673 में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई ।

राज्य में ठीक होने के बाद 507 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है । कुल 87,254 लोग घरों पर पृथकवास में हैं जबकि 6,743 लोगों को संस्थानिक पृथक वास में रखा गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).