एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के 552 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेघालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 552 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37,149 हो गई। इसके अलावा नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 625 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | मेघालय में कोविड-19 के 552 नए मामले, नौ मरीजों की मौत

शिलांग, तीन जून मेघालय में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 552 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 37,149 हो गई। इसके अलावा नौ और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद बढ़कर 625 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक अमन वार ने कहा कि संक्रमण के कारण नौ लोगों की मौत हुई जिसमें से पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में चार, पश्चिमी जयंतिया और पश्चिमी गारो जिले में दो-दो जबकि दक्षिण-पश्चिम गारो पर्वतीय जिले में एक मरीज की मौत हुई।

उन्होंने कहा कि मेघालय में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 6,352 है।

वार ने कहा कि 594 और लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 30,172 हो गई।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब तक 5.98 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 4.59 लाख लोगों को कोविड-19 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें से 83 हजार को दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2021 05:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).