देश की खबरें | मुंबई में 5,510 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में शुक्रवार को 5,510 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया जो कि दिन के तय लक्ष्य का 72 फीसदी रहा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 29 जनवरी मुंबई में शुक्रवार को 5,510 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया गया जो कि दिन के तय लक्ष्य का 72 फीसदी रहा। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।
बीएमसी ने कहा कि 12 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
बीएमसी के मुताबिक, शुक्रवार को 7,697 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इनमे से 5,510 को टीका लगाया गया।
इसके मुताबिक, मुंबई में अब तक कुल 33,505 स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है।
शहर में 1.30 लाख से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों ने टीकाकरण के वास्ते अपना पंजीकरण कराया है।
इस बीच, उपनगरीय क्षेत्र गोरेगांव में शुक्रवार को नए टीकाकरण केंद्र की शुरुआत की गई।
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक, इस केंद्र पर पहले दिन कोविशील्ड टीके की 171 खुराक दी गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 11:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

