देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से अबतक 55 लोग की मौत, कुल मामले बढकर 8273 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। साथ ही बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8273 पहुंच गई।
पटना, 24 जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही राज्य में इस जानलेवा संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। साथ ही बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 8273 पहुंच गई।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में पटना में एक व्यक्ति की मौत के साथ प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढकर 55 हो गयी।
यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 55 लोगों की मौत हो चुकी है उनमें से दरभंगा एवं सारण में 5—5, बेगूसराय एवं पटना में 4—4, खगडिया, नालंदा एवं वैशाली में 3—3, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, समस्तीपुर, सीतामढी एवं सिवान में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।
बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 299 नए मामले सामने आने के साथ प्रदेश में बुधवार को इस वायरस से संक्रमण के मामले बढकर 8273 हो गये ।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक सामने आए 8273 मामलों में से पटना के 501, मधुबनी के 394, सिवान के 390, भागलपुर के 382, बेगूसराय के 364, मुंगेर के 321, रोहतास के 316, खगडिया के 296, समस्तीपुर के 295, दरभंगा के 272, कटिहार एवं पूर्णिया के 270—270, मुजफ्फरपुर के 239, जहानाबाद, बांका एवं गोपालगंज के 222—222, नवादा के 218, सुपौल के 210, नालंदा के 207, बक्सर के 205, सारण के 187, गया के 184, औरंगाबाद के 182, पूर्वी चंपारण के 167, भोजपुर एवं मधेपुरा के 162—165, सहरसा के 156, कैमूर के 149, किशनगंज के 146, वैशाली के 139, पश्चिम चंपारण के 134, शेखपुरा के 133, सीतामढी के 130, अररिया के 103, लखीसराय के 97, अरवल के 95, शिवहर के 78 तथा जमुई जिले के 61 मामले शामिल हैं ।
बिहार में अबतक 1,75,103 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 6106 मरीज ठीक हुए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)