जरुरी जानकारी | ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को दूसरे दिन 54 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन मंगलवार को 54 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन मंगलवार को 54 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 2.12 करोड़ शेयरों की पेशकश पर 1.15 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में आरक्षित हिस्से को 2.60 गुना अभिदान मिला। वहीं गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 25 प्रतिशत अभिदान मिला है।

कंपनी के 3,86,72,208 शेयरों के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 75 से 80 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।

ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज ने इससे पहले शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 139 करोड़ रुपये जुटाये थे।

कंपनी को आईपीओ से 309 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें