देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस संक्रमण के 54 मरीज सामने आये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 मरीज सामने आये हैं। जिले में अब तक महामारी से 89 लोगों की मौत हो चुकी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
नोएडा, 25 दिसंबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 54 मरीज सामने आये हैं। जिले में अब तक महामारी से 89 लोगों की मौत हो चुकी है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित 54 मरीज पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में जनपद में 56 मरीज उपचार के दौरान ठीक हुये हैं । उन्होंने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 540 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 24,141 मरीज सफल उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
दोहरे के अनुसार जनपद संक्रमित मरीजों की अब तक की कुल संख्या 24,770 हो चुकी है ।
उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 89 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

