देश की खबरें | अरुणाचल में कोविड-19 के 54 नए मामले, एक व्यक्ति की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 54 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,156 हो गई है। वहीं संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईटानगर, तीन सितंबर अरुणाचल प्रदेश में कम से कम 54 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 53,156 हो गई है। वहीं संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों के लिए निर्धारित अस्पताल में 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 261 हो गई है। एसएसओ ने बताया, ‘‘श्वसन से संबंधित गंभीर रोग के कारण कोविड-19 से ग्रसित मरीज की मौत हो गई। व्यक्ति को निमोनिया और उच्च रक्तचाप भी था।’’
अधिकारी ने बताया कि रैपिड एंटीजन जांच में 50 नए मामलों की पुष्टि हुई और तीन मामलों की पुष्टि ट्रूनैट जांच प्रणाली से हुई। एक मामला आरटी-पीसीआर जांच में सामने आया। उन्होंने बताया कि 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण थे।
जाम्पा ने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 18 नए मामले आए। इसके बाद लोअर सुबनसिरी में 11, तवांग में छह, लोहित में चार, ईस्ट सियांग में तीन, पापुमपारे, अपर सियांग और वेस्ट कामेंग में दो-दो मामले आए हैं। लोअर दिबांग घाटी, लेपारदा, कामले, चांगलांग, दिबांग घाटी और अंजॉ जिलों में एक-एक मामला आया है।
उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 829 मरीजों का इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को 97 लोगों के संक्रमण से उबरने के कारण स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 52,066 हो गई है। राज्य में ठीक होने की दर 97.95 प्रतिशत है।
जाम्पा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 2866 नमूनों की जांच के साथ अब तक 10.65 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है। संक्रमण दर 1.88 प्रतिशत है।
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 9,87,214 लोगों का टीकाकरण हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2021 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

