एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 535 नए मामले, 36 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 535 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,86,302 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 535 नए मामले, 36 लोगों की मौत
सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

भोपाल, आठ जून मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 535 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,86,302 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 36 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 8,405 हो गयी है। यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में से छह जिलों- कटनी, सिंगरौली, छतरपुर, टीकमगढ़, अलीराजपुर एवं भिण्ड में पिछले 24 घंटों में एक भी नया कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 179 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 124 एवं जबलपुर में 46 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,86,302 संक्रमितों में से अब तक 7,69,914 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 7,983 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 1,376 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2021 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).