एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 53 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एक जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 53 नए मरीज सामने आए

मुंबई, 20 जून महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही एक जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,281 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में बृहस्पतिवार से कोविड के कारण किसी मरीज की मौत का मामला सामने नहीं आया है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 पुणे में,11 मुंबई में, आठ नागपुर में, छह छत्रपति संभाजीनगर में, चार ठाणे में, दो कोल्हापुर में तथा नासिक, सतारा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में एक-एक मामला दर्ज किया गया है।

विभाग के मुताबिक, मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक 923 मामले सामने आए हैं, जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 482 मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी से अब तक 24,635 नमूनों की जांच की गई है।

उसने बताया कि अब तक कुल 32 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 31 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).