एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार मैदान में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 528 उम्मीदवार मैदान में

रांची, एक नवंबर झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद अब कुल 528 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दूसरे चरण में 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शुरुआत में 22 से 29 अक्टूबर तक 634 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे, लेकिन जांच के बाद 74 नामांकन खारिज कर दिए गए। शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए और अब 528 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार मैदान में है जबकि देवघर में सबसे कम सात उम्मीदवार मैदान में है।

वर्ष 2019 में 38 सीट पर 583 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था।

भाजपा की असंतुष्ट नेता एवं झारखंड के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ‘बाटुल’ ने भी शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इक्यासी सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

कुल 81 विधानसभा सीट के लिए 1,211 उम्मीदवार मैदान में हैं।

पहले चरण में 73 महिलाओं और एक ‘ट्रांसजेंडर’ समेत 683 उम्मीदवार 43 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 24 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 09:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).