एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस के 524 नए मामले, तीन मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 524 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 13,836 हो गई ।

देश की खबरें | त्रिपुरा में कोरोना वायरस के 524 नए मामले, तीन मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, चार सितंबर त्रिपुरा में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 524 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 13,836 हो गई ।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस अवधि में कोविड-19 के तीन मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक त्रिपुरा में संक्रमण की वजह से 129 लोगों की जान जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या शरद यादव भी छोड़ेंगे लालू के बेटे तेजस्वी का साथ? नीतीश कुमार के साथ फिर मिला सकते हैं हाथ.

उन्होंने बताया कि राज्य में इस समय 5,475 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 8,212 मरीज ठीक हो चुके हैं।

अधिकारी के मुताबिक 20 संक्रमित दूसरे राज्य चले गए हैं।

यह भी पढ़े | Kafeel Khan May Join Congress: जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेस के करीब हो रहे हैं कफील खान, पार्टी में हो सकते है शामिल.

पश्चिमी त्रिपुरा में अब तक कुल 72 मरीजों की जान जा चुकी है। अगरतला पश्चिमी त्रिपुरा का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में अबतक 2,87,021 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2020 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).