एजेंसी न्यूज

मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था।

मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय हेड कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत
जमात

मुंबई, 26 अप्रैल मुंबई पुलिस के 52 वर्षीय एक हेड कांस्टेबल की कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट में बताया कि पीड़ित कई दिन से इस संक्रमण से जूझ रहा था।

महाराष्ट्र में संक्रमण के कारण किसी पुलिसकर्मी की मौत का यह दूसरा मामला है।

इससे पहले, शनिवार को 57 वर्षीय कांस्टेबल की संक्रमण के कारण एक निजी अस्पताल में मौत हुई थी।

कांस्टेबल पश्चिमी उपनगर के एक थाने से संबद्ध था, वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तक महाराष्ट्र में कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).