देश की खबरें | बालासोर रेल हादसे में मारे गए 52 लोगों की अब तक नहीं हुई पहचान, दो शवों का अंतिम संस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अबतक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।

भुवनेश्वर, तीन जुलाई बालासोर रेल हादसे में मारे गए करीब 50 लोगों की पहचान अबतक नहीं की जा सकी और उनके शव अब भी भुवनेश्वर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रखे हुए हैं। इस बीच, भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) ने दो पीड़ितों के अवशेषों का यहां सत्य नगर श्मशान भूमि में अंतिम संस्कार कर दिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर में हादसे में मारे गए 81 लोगों के शव रखे गए थे जिनमें से 29 शवों की पहचान डीएनए जांच के जरिये की गई। पहचाने गए 29 शवों में से 22 का रविवार को दाह संस्कार कर दिया गया।

उन्होंने बताया, ‘‘मौजूदा समय में ट्रेन हादसे में मारे गए 52 पीड़ितों के शव एम्स, भुवनेश्वर में रखे गए हैं।’’

बीएमसी के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि जिन दो लोगों के शवों का दाह संस्कार किया गया है उनकी पहचान झारखंड निवासी दिनेश यादव (31) और बिहार निवासी सुरेश राय (23) के तौर पर की गई है।

अधिकारी के मुताबिक दो जून को बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में कुल 293 यात्रियों की मौत हुई थी जिनमें से 287 यात्रियों की मौके पर ही जान चली गई थी जबकि छह अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

उन्होंने बताया कि एम्स, भुवनेश्वर ने ट्रेन हादसे के तीन पीड़ितों के शव उनके पैतृक निवास भेजने की व्यवस्था की थी जिनमें से एक मृतक का परिवार, शव को बिहार स्थित अपने पैतृक गांव ले गया जबकि दो अन्य पीड़ितों के परिवार लंबी यात्रा के मद्देनजर पार्थिव शरीर ले जाने को इच्छुक नहीं थे।

अधिकारी ने बताया कि दोनों परिवारों को बीएमसी ने भुवनेश्वर स्थित श्मशान भूमि में शव के दाह संस्कार की मंजूरी दी।

उन्होंने बताया कि एक ही शव के कई दावेदार होने की वजह से डीएनए नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारी ने बाकी बचे 52 शवों के बारे में कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डीएनए जांच के नतीजे अगले दो तीन दिन में आ जाएंगे।’’

गौरतलब है कि दो जून को बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी और दो एक्सप्रेस ट्रेने दुर्घटना की शिकार हो गई थीं जिनमें पश्चिम बंगाल के शालीमार से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक खड़ी हुई मालगाड़ी शामिल थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स