देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,132 नये मामले, 158 की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5132 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 64,06,345 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
मुंबई, 18 अगस्त महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5132 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 64,06,345 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में 158 लोगों की महामारी से मौत हो गयी है जिसके बाद प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,35,413 पर पहुंच गयी है।
प्रदेश में मंगलवार की अपेक्षा संक्रमण के नये मामले और मौतों की संख्या में बुधवार को इजाफा देखा गया है । मंगलवार को यह आंकड़ा क्रमश: 4,408 तथा 116 था ।
अधिकारी ने बताया कि आज प्रदेश में 8,196 मरीज संक्रमण से ठीक हुये, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 62,09,364 हो गयी है ।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 58,069 है । राज्य में संक्रमण मुक्त होने की दर 96.83 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 2.11 फीसदी है।
अधिकारियों ने बताया कि राजधानी मुंबई में 285 नये मामले सामने आये जबकि पांच लोगों की महामारी से मौत हो गयी जबकि पुणे शहर में 296 नये मामले सामने आये और एक मरीज की मौत हुयी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

