देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के मालदा में ट्रेन से 51 कछुओं को बचाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को एक ट्रेन से 51 कछुओं को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंग्लिश बाजार (पश्चिम बंगाल), 23 अगस्त पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में बुधवार को एक ट्रेन से 51 कछुओं को बचाया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अपराध रोकथाम एवं जांच दस्ता ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर मालदा टाउन स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस से कछुओं को बचाया।
अधिकारियों ने बताया कि शुरुआत में सुरक्षाकर्मियों ने न्यू फरक्का स्टेशन से चली ट्रेन के एस-छह कोच में छह लावारिस बैग देखें। इन बैगों को अलग-अलग सीटों के नीचे रखा गया था।
उन्होंने बताया कि जब ट्रेन मालदा टाउन स्टेशन पर पहुंची तो कोई भी इन बैगों को लेने नहीं आया। जब आरपीएफ ने बैगों को खोला तो उनमें 51 जिंदा कछुए मिले।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरपीएफ ने वन्य विभाग को बरामद कछुओं की जानकारी दे दी है।
उन्होंने बताया कि कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा जो इस मामले में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत जांच करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)