एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 51 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5665 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले आए हैं।

देश की खबरें | अंडमान में कोविड-19 के 51 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5665 हुई

पोर्ट ब्लेयर, 26 अप्रैल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले आए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि नए मामलों के साथ केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 5,665 हो गयी है।

उन्होंने बताया कि 10 मरीज कहीं से यात्रा कर लौटे थे जबकि संपर्क का पता लगाए जाने के दौरान 41 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

केंद्र शासित प्रदेश में 57 और लोगों के ठीक हो जाने से अब तक कुल 5467 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 132 मरीजों का उपचार चल रहा है।

संक्रमण से कुल 66 लोगों की मौत हुई है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कुल 1,00,688 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है। इनमें से 11,582 लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).