देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 480 हो गई।
नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारत में एक दिन में कोविड-19 के 51 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 480 हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 5,32,031 पर स्थिर है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,49,98,298 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या 4,44,65,783 पर पहुंच गई है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण को मात देने वालों की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220,67,70,296 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

